कालपी (जालौन)। 30 वर्षीय सम्राट अशोक पुत्र हनुमान प्रजापति 28 अगस्त को घूमने गया था वही मंगरोल स्थित नून नदी में नहाने के उद्देश्य से गहराई में जाकर पूरी तरह से डूब गया डूबने के बाद उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने गोताखोरों को तथा एनडीआरएफ टीम सहित पूरी तरह से नून नदी में पूरी ताकत लगी रही फिर भी युवक को खोजने में पूरी तरह से असफल साबित हुई वहीं पीड़ित पिता हनुमान प्रजापति अपने पुत्र को प्राप्त करने के लिए कोतवाली में दस्तक देकर बराबर गुहार लगा रहा है अब देखना है कि इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन डूबे हुए युवक को नदी से जिंदा या शव बरामद करने हेतु कई प्रयास तेज कर दिए हैं।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












