कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।











