कालपी (जालौन)। राजघाट स्थित यमुना तट समीप बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर छठी पर्व को लेकर महंत रामदास जी के सानिध्य में एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव की देखरेख में मंदिर प्रांगण में बुधवार को सुबह ठीक 12 बजे पुजारी ने भक्तों की उपस्थिति में दरबार बिहार भगवान तथा कृष्ण भगवान प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद भंडारे की शुरुआत की आयोजित भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने आकर भगवान कृष्ण की छठी का प्रसाद ग्रहण कर आनंदमई हुए तथा भगवान दरबार पर माथा टेक कर स्वयं एवं परिवार खुशी हेतु आशीर्वाद मांगा भगवान की छठी के उपलक्ष में कीर्तन मंडल कलाकारों ने बड़े धूमधाम से कीर्तन का आयोजन किया गया वही चल रहे भंडारे में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर जमकर प्रसाद चखकर आनंदमई हुए प्रसाद ग्रहण करने वाले उप निरीक्षक बृजनंदन सिंह उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी भक्त गणों में पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रवीद्र यादव आशीष यादव गंगाराम प्रजापति रवींद्र सिंह पडरी लल्ला शुक्ला आशु बाबा राजेंद्र पोरवाल एवं पत्रकारों तथा पुलिस जवानों महिला पुलिस आदि हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण खुशी मय माहौल सुशोभित हुआ।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











