राजपुर में बारिश से कच्चे मकान का हिस्सा गिरा, परिवार पर जर्जर छत का खतरा

कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों की हालत खराब हो गई है। नगर निवासी प्रमोद दीक्षित के कच्चे मकान का आगे का हिस्सा बारिश के चलते गिर गया। घर की कच्ची छत से पानी टपकने के कारण मकान के अंदर पानी भर रहा है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर छत के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
प्रमोद दीक्षित ने बताया कि उन्होंने आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि बारिश के दौरान परिवार को मजबूरी में जर्जर मकान में रहना पड़ रहा है।
राजपुर की ईओ नीति त्रिपाठी  ने बताया कि ऑनलाइन आवास योजना के आवेदनों की जांच नगर क्षेत्र के नौ लेखपालों द्वारा की जा रही है। जांच में पात्र पाए जाने वाले लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान गिरने की जानकारी मिली है और कर्मचारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
लेखपाल रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि मकान को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें