कालपी (जालौन)। ग्राम में बुधवार सुबह अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्प के काटने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खबर के मुताबिक ग्राम अभयदेपुर निवासी मालती देवी 60 वर्षीय सुबह लगभग 10 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया सर्प के काटने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया सीएचसी कालपी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का एक बेटा सत्यपाल सिंह भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












