यदि हम भविष्य में कुछ करना चाहते हैं तो हमें मोबाइल और टेलीविज़न का उपयोग एक लिमिट में करना होगा – सुधांशु

जे एम कालपी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व माँ गायत्री स्कूल में स्कूली छात्र/छात्राओं को दिये परीक्षा में सफलता के टिप्स
कालपी जालौन – आज माँ गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अदल सराय कालपी में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु सिंह ने वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण से पूर्व उन्होंने विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों से भी वार्ता की उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे ज्यादातर मोबाइल का उपयोग ज्यादा करते देखे जाते हैं मोबाइल या टी वी का उपयोग एक लिमिट में ही करना चाहिए बाकी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल कूद में भी समय देना चाहिए मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहना जरूरी है!
श्री सिंह ने कहा किसी भी सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी होता है और अनुशासन के लिए इन्द्रियों का संयम बहुत जरूरी है इसलिए अपनी इन्द्रियों को नियंत्रण में रखना होगा मोबाइल और टी वी से कुछ फासले रखने होंगे विद्या लय में जो कुछ पढ़ा या जाये उसे ध्यान से मन लगा कर पढे और कुछ हट कर भी अपने से भी पढ़ें पढ़कर आपस में नये नये सवाल बना कर एक दूसरे से पूंछे कक्षा में जब अध्यापक पढ़ाये तो सब कुछ भूल कर उनकी बात को ध्यान से सुने बच्चों से रुबरु होने के बाद श्री सिंह विद्यालय के ग्राउंड में पहुंचे जहाँ उन्होंने बार संघ कालपी के पूर्व अध्यक्ष एड. जय किशोर कुलश्रेष्ठ सिद्धन बाबू,पूर्व अध्यक्ष बार संघ कालपी के प्रतिनिधि एड. सतीश निषाद, बार संघ कालपी के वर्तमान महामंत्री एड. अमीन मलिक, सीनियर एड. डब्बू श्री वास्तव जी,विद्यालय के प्रबंधक ओ पी सैनी,हर्ष सैनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य के के द्विवेदी, एड. डी सी सैनी वरिष्ठ पत्रकार, पवन गुप्ता पत्रकार,महर्षि सैनी एड., लेखराज निषाद एड., गुलाब निषाद एड. एवं विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया मौक़े पर विशेष रूप से विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकायें एवं छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया सभी ने एक एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प दोहराया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें