कालपी जालौन – शनिवार को सुबह 45 वर्षीय कुंवरलाल पुत्र संतराम निवासी जनपद कानपुर देहात खोजा राजपुर अपने निज निवास से सुबह उरई की ओर जा रहा था तभी अज्ञात बाहन की टक्कर से जबरदस्त घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में 45 वर्षीय अब जरूल हक पुत्र हाजी खान शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने घायलों की जांच अलग-अलग समय में की वहीं गंभीर स्थिति होने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार संतीश द्विवेदी कालपी












