कालपी जालौन – नगर मे व्यक्ति को पड़ोसी से लड़ना तथा एक ग्राम में पुत्र को अपने मां पिता से झगड़ा करना दोनों लोगों को महंगा पड़ा वही कालपी पुलिस ने अलग-अलग जगह से दोनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 बीएनएस तहत पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला भट्टी पुरा निवासी अकामिल खान पुत्र गुड्डू पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम उसरगांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामहेत अपने मां पिता को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












