कानपुर देहात – दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार बोकारो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. धरने में किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव भी शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.|
मोहित यादव का कहना है कि इस सरकार में पेपर की घटना लगातार हो रही है, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है |
छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस कमेटी हर समय और हर संभव छात्र-छत्राओं के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि 21 जुलाई को जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा बल पूर्वक हिरासत में लिया गया वह सरकार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है |वहीं जनपद कानपुर देहात के किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय यादव दिल्ली पहुंचे उन्होंने कहा
की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल का प्रयोग करना उचित नहीं है |उन्होंने कहा छात्रों की बात दबाने की बजाय उनकी सुनी जानी चाहिए | उन्होंने जंतर मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है |











