कानपुर देहात। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी पूरी रकम वापस करा दी। गजनेर थाना क्षेत्र के विरसिंगपुर निवासी अतुल कुमार के फोन को साइबर ठग ने हैक कर 31 जुलाई 2026 को उनके बैंक खाते से 5 लाख 99 हजार 948 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।
घटना के बाद अतुल कुमार ने 1 अगस्त को साइबर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम जिन वॉलेट और बैंक खातों में गई थी, उन्हें डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि होल्ड करा दी।
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में पूरी 5 लाख 99 हजार 948 रुपये की धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने कानपुर देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।










