गौशालाओं के संचालन एवं व्यवस्थाओं की मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद की संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं एवं संचालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की समस्त गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, उनके भरण-पोषण, हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा गोवंशों के रख-रखाव एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा वहां उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए गोवंशों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गोवंशों के लिए चारा, भूसा एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने तथा गौशालाओं की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उपलब्ध कराते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें