दो चौकी प्रभारियो ने अलग-अलग जगह से चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान

कालपी जालौन – नगर एवं अलग ग्रामों में झगड़ा कर रहे चार लोगों को महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारियो ने उपरोक्त चारों को अलग-अलग जगह गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 बीएनएस के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम दादूपुर निवासी करन सिंह पुत्र गयान सिंह काशीरामपुर निवासी शिशुपाल पुत्र मुन्नालाल समेत दोनों लोग जमीन को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया इसी क्रम में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भडाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने राम चबूतरा निवासी गण आसिब पुत्र शकील अजमुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन समेत दोनों लोग मोबाइल के जरिए निकाल कर अपनी हित में खर्च करने पर घटनाओं को आए दिन अंजाम देते थे पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें