नई किरण से फिर जुड़े बिखरे रिश्ते, 7 परिवारों में हुआ समझौता

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात के सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में कुल 41 पारिवारिक मामले सामने आए। नई किरण टीम के सदस्यों की काउंसलिंग और समझाइश के बाद 7 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए राजी हो गए। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी सहमति से सुलझाकर बिखरे परिवारों को फिर से एक सूत्र में जोड़ना है।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति देवी, महिला सहायता प्रकोष्ठ की रीनू, पूनम सागर, शालू देवी, पिंकी देवी तथा प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य  कंचन मिश्रा और डॉ. पूनम गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें