कालपी (जालौन) गुरुवार को देर शाम महिला के गले में डली हुई सोने की जंजीर को अज्ञात दो बाइक सवारों में झपट्टा मार कर छीनने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हुआ घटना को संज्ञान में लेकर शुक्रवार के दिन पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आदि पुलिस बल के साथ टरननगंज स्थित घटनास्थल समीप मार्केट की दुकानों एवं बैंकों में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेजों की बिंदुवार निरीक्षण किया इतना भी नहीं बाजार में चारों तरफ भ्रमण कर घटना के बारे में जानकारी ली उक्त घटना की खुलासा करने के लिए टीम बनाकर खुलासा की जिम्मेदारी सौंप कर निर्देश दिए उक्त घटना में मौजूद उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल आदि लोगों ने उम्मीद जताई है की घटना खुल के रहेगी समय चाहे जितना लग जाए पुलिस प्रशासन से पीड़ित महिला को न्याय मिलने की उम्मीद दिखती हुई नजर आ रही है पत्नी सावित्री मौर्य गले से अज्ञात चोरों द्वारा छीनने की घटना के बारे में शुक्रवार के दिन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कालपी प्रधान लेखाकार अर्जुन मौर्या निवासी सदर बाजार कालपी पीड़ित पति द्वारा दी तहरीर पर तत्काल कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर कालपी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज कर विवेचना टरननगंज प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच हेतु सौपी घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













