कालपी (जालौन) एक ग्राम में पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर कालपी पुलिस ने पौन दर्जन हमलावरों के खिलाफ जुर्म धारा 191(2) 191(3) 333 118(1) 115(2) 352 351के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को जांच सौंपी।
ग्राम मंगरोल निवासी अनिल कुमार बाजपेई पुत्र शंकर लाल ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि कुछ दिन पहले मैं तथा मेरा परिवार घर में था मेरे गांव के सूर्यकुमार उर्फ कन्हैया वीरपाल संजय कुमार वीर सिंह भानु अरुण प्रताप शिवम दुबे आदित्य अमित समेत 9 लोगो ने एक राय होकर मेरे घर में घुसकर के गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जिससे मुझे तथा मेरे परिवार को चोटे आई घटना में शोरगुल सुन कर पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावरों को ललकार तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













