बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम एवं कन्या जन्मोत्सव का आयोजन।
कानपुर देहात में अर्चना पटेल सदस्या, द्वारा सर्किट हाउस माती के सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुवाई मेें शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, सदस्या द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक किया जाये जिससे योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी प्रत्येक महिला को भी प्राप्त हो सके। जनसुनवाई में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला पंचायत अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक,हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक, संेटर मैनेजर कानपुर देहात द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सदस्या द्वारा सभी अधिकारियों से वार्ता कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की चर्चा की गयी ।
विकासखण्ड अकबरपुर में जन चौपाल दौरान सदस्या की गौरवमयी उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाते हुये कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को सम्मानित करते हुये केक काटकर 14 नवजात बालिकाओं को बेबी केयर किट का वितरण किया गया।









