कानपुर देहात उप जिलाधिकारी सिकन्दरा ने बताया कि तहसील सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत स्थित तालाबों का मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय आवंटन / नीलामी करने हेतु तहसील सिकन्दरा के सभाकक्ष में दिनाँक 29-06-2026 को प्रातः 11:00 बजे शिविर का आयोजन किया जायेगा। तालाबों का आवंटन समय-समय पर निर्गत शासनादेशों व ना० उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित आदेशों के अधीन होगा। मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र० राजस्व संहिता-2006 व राजस्व संहिता नियमावली 2016 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से किया जायेगा। शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी। नियत तिथि दिनॉक 29-06-2026 को यदि किसी तालाब की नीलामी नही हो सकी तो पुनः ऐसे अवशेष तालाबों की नीलामी दिनॉक 01-07-2026 व 02-07-2026 को 11:00 बजे से करायी जायेगी।








