जनता दर्शन में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं अकबरपुर-रनिया सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने बुधवार को अकबरपुर स्थित मालती गेस्ट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जनता दर्शन के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन, राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही रमेशचंद्र ने बताया कि उनकी अंत्योदय राशन कार्ड की समस्या को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा गंभीरता से सुनते हुए जिलापूर्ति अधिकारी को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं ग्राम कुईतखेड़ा निवासी गीता देवी ने कहा कि जनता दरबार में उनकी आवास की समस्या का त्वरित समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला आम लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका निराकरण कराती हैं। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना ही सरकार का उद्देश्य है। इस दौरान बउवा पांडेय, ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष आशीष दीक्षित, सरवन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, हरिओम द्विवेदी, महेश राजावत, शिवा पांडेय, शुभम शुक्ला, विपिन शर्मा, संध्या अग्निहोत्री, गगन दुबे, रमेशचंद्र, शिखा देवी, रुद्ररानी, रामप्यारी, अंजनी कुमार तिवारी, शिवराम, मंजूषा देवी, जुगल किशोर, शोभा देवी, आकांक्षा बाजपेई, वंदना देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें