कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकास खंड क्षेत्र के करसा में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता 27मई से 5 जून तक होगी।
टूर्नामेंट संयोजक उमाशंकर और विष्णु वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर एकत्रित करना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति इस टूर्नामेंट को सफल और यादगार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कमेटी सदस्य शिवम् वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 18 टीम भाग ले रही हैं। क्षेत्र भर से खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भैरव बाबा मंदिर ग्राउंड पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार खिलाड़ियों और दर्शकों को IPL जैसा अनुभव देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में समाज के कई उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथियों में समाजसेवी विधायक राकेश सचान जी, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी जी,चेतन यादव समाजसेवी ,पूर्व विधायक विनोद कटियार जी,अधिवक्ता मोहित यादव जी , राघव अग्निहोत्री जी,ग्राम प्रधान पति अवध नारायण जी एवं अनेक वरिष्ठजन भी शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों में कार्यकारिणी समिति सदस्य अंशू सेंगर, राजा चौहान, अखिल दुबे (नितिन) उमाशंकर , विष्णु वर्मा, आरुष , अनीश , संजय, लालता, सचिन , कन्हैया कमल , रानू, नीलू, आदित्य पूरी टीम हर्षोल्लास के साथ जुटी हुई है।












