संयुक्त चैकिंग टीम ने ओवरलोडिंग बिना प्रपत्र दो दर्जन ट्रकों को पकड़ कर किये सीज चैकिंग अभियान से ट्रक मालिक एवं चालकों बीच मचा हड़कंप

कालपी जालौन जिले के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस बल खनिज एवं एआरटीओ टीम के साथ हाइबे सड़क पर अपने अपने बाहनों को दौड़ा कर चैकिंग दौरान बिना प्रपत्र एवं ओवरलोडिंग 24 ट्रकों को पकड़वा कर मंडी कालपी मंडी कदौरा परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराये इस कार्यवाही से ट्रक मालिक एवं चालक पूरी तरह थर्राये रात को नवागंतुक उप जिलाधिकारी अमित खरे ने टीम के साथ हाईवे में तावड़ तोड़ चैकिंग अभियान चला कर आठ ट्रकों को पड़कर कार्यवाही की वहीं रविवार की रात नमामि गंगे अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी नवागंतुक उप जिलाधिकारी अमित खरे तहसीलदार अभिनव तिवारी सीओ अवधेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आदि पुलिस बल के साथ दुर्गा मंदिर चौराहे से अपने वाहनों को दौड़कर चैकिग की चैकिग दौरान अभिलेख सही पाए जाने पर ट्रकों को जाने के लिए हरी झंडी दी वहीं पर जोल्हूपुर मोड कदौरा सड़क तथा इटौरा सड़क आटा जिनके प्रपत्र न पाए जाने पर तथा ओवरलोडिंग भरे 16 ट्रकों को अलग-अलग सड़कों में पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में मंडी परिषद में खड़े करने के निर्देश दिए टीम के अधिकारियों ने मौजूद चालकों से कहा कि बेतवा एवं यमुना घाटो से नियमा अनुसार मोरम ट्रकों में भरकर ट्रक चालक व्यापार करेगा ऐसे ट्रक चालकों को चैकिंग दौरान कोई भी कठिनाई का सामना नहीं देखना पड़ेगा यदि किसी भी चालक ने बिना प्रपत्र एवं ओवरलोडिंग मोरम भरकर अपने व्यवसाय को संचालन किया वह ट्रक मालिक एवं चालक चाहे जितनी पहुंच का क्यों न हो यदि चैकिंग दौरान पाया जाएगा ऐसे ट्रकों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा चैकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें