कालपी जालौन नवागंतुक उप जिलाधिकारी ने ईओ एवं शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल नवागंतुक उप जिलाधिकारी अमित खरे ने मौजूद शाखा प्रबंधक को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में लंबित पड़ी फाइलों के बारे में अलग-अलग प्रबंधको से विस्तृत रूप से चर्चा की उन्होंने बताया पालिका के द्वारा 120 लाभार्थियों की फाइल संबंधित बैंकों में जमा की गई थी वह बराबर लंबित चल रही है लंबित चल रही फाइलों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने अवगत कराया कि पालिका द्वारा लाभार्थियों ने अपने अपने फॉर्म भरकर तथा सारी औपचारिकता पूर्ण कर जमा किए गए थे तभी से वह फाइल लंबित चल रही है मौजूद शाखा प्रबंधको ने लंबित चल रही फाइलों को निस्तारण कर लाभार्थी को ऋण उपलब्ध कराने का अस्वासन दिया बैठक में मौजूद डुडा विभाग प्रबंधक आशिक अहमद अली बड़ौदा बैंक प्रबंधक सुनील चौधरी भारतीय स्टेट बैंक फील्ड ऑफीसर बृजेश कुमार इंडियन बैंक प्रबंधक देवेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












