बकरीद त्योहार पर सफाई विद्युत पेयजल एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं की जाए दूरूस्थ

कालपी जालौन एआईएमआईएम पार्टी नगर अध्यक्ष ने पार्टी सदस्यों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर सारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई।
सोमवार के दिन पार्टी के नगर अध्यक्ष इस्तखार कुरैशी ने नवांगतुक उप जिलाधिकारी अमित खरे को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि नगर के सभी क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए नालियों की सफाई एवं कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था कराई जाए त्योहार के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए नगर में चुना एवं दवा का छिड़काव कराया जाए ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके आदि सात सूत्रीय ज्ञापन सौप का निस्तारण कराए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से एनुल हसन मंसूरी इरफान शेख आबिद खान इरफान अंसारी कामिल अंसारी नासिर अंसारी शहजाद अगीर पठान आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें