कानपुर देहात पुलिस की जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें