मूसानगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के दरमियान मुखबिर की खास सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटेनर में लदी 1253 पेटी अवैध तस्करी की शराब को पुलिस ने बरामद किया पकड़ी गई अवैध शराब को कोर्ट के आदेश पर नष्ट करने को लेकर आदेशित गया है। मूसानगर थाना पुलिस ने 2013 में जब्त की गई 1253 पेटी क्वार्टर अवैध सुपर मैंन जेमन ब्रांड शराब को माननीय न्यायालय के निर्देश पर थाना परिसर में ही नष्ट कर दिया।
2013 में वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर में से ये शराब पकड़ी गई थी। तब से इसे थाने में सुरक्षित रखा गया था।नष्टीकरण की प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही, जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार, तहसील निरीक्षक आबकारी विभाग और थाना प्रभारी रीना गौतम की मौजूदगी में पूरी हुई। इस दौरान संजय यादव भी मौजूद रहे। थाना ग्राउंड में जेसीबी से गड्ढा खोदकर सभी 1253 पेटी शराब की बोतलों को नष्ट कर जमीन में दफना दिया गया। 13 साल पुरानी 1253 पेटी सुपर मैंन व जेमन ब्रांड अवैध शराब कोर्ट के आदेश पर नष्ट, मूसानगर थाने में जेसीबी से दफनाया गया।











