बीती रात बिठूर थाना अन्तर्गत गांव रमेल नगर के सामने एक दुग्ध वाहन बाइक में भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा साथी बाइक सवार घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र सत्य नारायण ( 20 ) (किसान) निवासी सूबेदार नगर बिठूर अपने एक अन्य साथी के साथ बिठूर आ रहा था, रमेल नगर गांव के पास सामने से आ रहे दुग्ध वाहन चालक ने तेज रफ़्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक को रौंदते हुए निकल गया, जिससे दुग्ध वाहन का चक्का मृतक के शरीर के ऊपर से निकल गया। युवक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में हाहाकार मच गया और सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
कल्यानपुर – बिठूर मार्ग घंटों बाधित रहा। बिठूर पुलिस ने काफी मशक्कत की परंतु बात नहीं बनी तब A. C. P. कल्यानपुर आशुतोष ने मृतक के परिजनों को लिखित आश्वासन दिया और आरोपी कम्पनी से मुआवजा दिलाने का वादा किया।











