2 ग्रामों में अलग-अलग चार झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी ने उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
कालपी जालौन – पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम रामपुर निवासी बलराम पाल पुत्र प्रयाग नारायण अभिषेक पुत्र बलराम पाल समेत दोनों पिता पुत्र दलित व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम निवाड़ी निवासी राजपाल पुत्र गंगाराम गोविंद पुत्र रामदीन समेत दोनों पड़ोसी के पैसे लेनदेन पर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










