कालपी जालौन – बीमार पिता को देखने के उपरांत घर वापस जाते समय 52 वर्षीय वृद्ध महिला दुर्घटना में घायल हुई वही मायके परिजनों ने घायल महिला को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायल महिला को गंभीर स्थिति पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
खबर के मुताबिक जनपद कानपुर देहात ग्राम रघुवीर पुर निवासिनी राजेश्वरी पत्नी बाबूराम अपने भतीजे के साथ बाइक में बैठकर निज निवास से गुरुवार के दिन अपने ग्राम कुटरा मायके घर पर पिता मनीलाल को देखने आई थी अपने पिता को देखने के उपरांत ससुराल जाने हेतु जैसे ही बाइक में बैठी उसी समय पेटीकोट बाइक पर फस गया तो तत्काल नीचे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










