एक ही परिवार में खूनी संघर्ष दोनों पक्ष के नौ घायल

कालपी जालौन – एक ग्राम में बीती रात खेत की मेड टूट जाने पर एक ही परिवार के दोनों पक्ष आपस में गाली गलौज लाठी डंडों से मारपीट कर घटना को अंजाम दिया जिससे दोनों पक्षों के लगभग किशोरी लड़की समेत नौ लोग बुरी तरह घायल हुए घटना के बाबत दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
गुरुवार के दिन महेवा निवासी प्रथम पक्ष 38 वर्षीय चरण सिंह पुत्र विशंभर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि हमारे ग्राम परिवार के तेज सिंह संजय सिंह पुत्रगण नन्हे शीलू पुत्र विनोद जयप्रकाश पुत्र जय सिंह आदि पांच लोगों ने खेत की मेड तोड़ दी थी उसमें हमने उलैहना दिया उपरोक्त लोग आकोर्षित होकर बुधवार की रात्रि घर में घुसकर मुझे तथा 22 वर्षीय अनुज पुत्र राजा सिंह 22 वर्षीय रवि पुत्र देव सिंह 13 वर्षीय किशोरी दीपा पुत्री भूरे सिंह समेत लोगों को गाली गलौज कर लाठी डंडों से बुरी तरह पीठ कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावर को ललकारा देवी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए वहीं दूसरे पक्ष 22 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र जय सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रथम पक्ष के उपरोक्त लोगों ने बुधवार की घर के दरवाजे पर मै तथा 45 वर्षीय अजय सिह एवं 80 वर्षीय वृद्ध नन्हे सिंह आदि लोगों को बुधवार की रात उपरोक्त प्रथम पक्ष लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह मुझे तथा परिवार के लोगों को घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए खूनी संघर्ष घटना को कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों के घायल लोगों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी हेतु भेज कर मौजूद हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक ओंकार सिंह को घटनास्थल की जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस के द्वारा मुकदमा पंजीकृत न होना बताया गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें