कालपी जालौन – एक ग्राम में बीती रात 35 वर्षीय बहु को दबंग जेठ भतीजे ने लाठी डंडों से मारपीट तक बुरी तरह लहूलुहान किया उक्त घटना में पीड़िता ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
ग्राम गुढा खास निवासिनी रुचि शर्मा पत्नी वीरन शर्मा ने गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी में पुलिस को शिकायती पत्र देने के उपरांत सरकारी अस्पताल में इलाज दौरान अवगत कराया कि मेरा पति बीरन शर्मा बाहर रहकर मजदूरी करता है मैं घर पर अकेले रहती हूं जो पति के द्वारा मजदूरी का पैसा मिलता है उससे अपने बच्चों का भरण पोषण करती हूं अचानक मेरे जेठ शिवकुमार पुत्र रवि शंकर भतीजा प्रदीप कुमार पुत्र रवि कुमार समेत दोनों ने बुधवार की रात घर पर घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल किया रात में घटना में शोरगुल सुनकर पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए उक्त घटना में कालपी पुलिस ने घायल पीड़िता की महिला पुलिस सरिता अभिरक्षा में सीएचसी कालपी में डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










