शिवली कानपुर देहात। बुधवार को विकासखंड मैथा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ समेत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत
गर्भवती ,धात्री माताएं, बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार अब ज्यादा पारदर्शी ढंग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा वितरित किया गया। इसके लिए शासन द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है । बाल विकास विभाग ने पोषण ट्रैकर ऐप लॉन्च किया है जिसमें बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए लाभार्थियों के चेहरे का सत्यापन होता है।
विकासखंड मैथा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तेजी के साथ लक्ष्य पूरे किए जा रहे हैं। बुधवार को सेक्टर मारग के आंगनबाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ पर कार्यकत्री रीना द्विवेदी व सहायिका निर्मला के द्वारा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से गर्भवती धात्री महिलाओं, 7 माह से 3 वर्ष व 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया गया । पुष्टाहार पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए बताया कि केंद्र पर प्रतिमाह पुष्टाहार का वितरण किया जाता है । जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम बदन सिंह व सीडीपीओ सुनीता बैस ने बताया कि पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए चेहरा प्रमाणीकरण व्यवस्था (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) को लागू किया गया है जिसमें लाभार्थी के चेहरे को कैप्चर कर ई केवाईसी करते हुए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाता है। इसके बाद हर माह लाभार्थी के चेहरे का मिलान कर पुष्टाहार वितरण किया जाता है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग उनके व मुख्य सेविकाओं द्वारा लगातार की जा रही है। सेक्टर मारग की मुख्य सेविका आरती प्रजापति ने बताया कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए व्यवस्था शुरू की गई है । जिससे योजनाओं का गलत इस्तेमाल न हो और सही लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचे। यह पोषाहार वितरण की प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी का एक बेहतरीन उपयोग है जो योजना के लाभ को अधिक प्रभावी व सुलभ बनाता है। इस मौके पर गोल्डी राजपूत,सुमन,मीनू कमल,यशोदा,राधिका,पूजा,पुष्पा, संगीता , शिल्पा, रिचा, रोशनी,बीना, विनीता पूनम ,बृजेश, बलवीर,रीतिमा,काजल,खुशबू,काजल,जान्हवी,रिया,अन्नू, लक्ष्मी,आरती,रचना,गुड़िया सपना,राम जानकी,रंजू,पूजा,स्वाति, रेखा निधि,आशिकी,कीर्ति,सोनम, सुधा,अजय,धीरज मौजूद रहे।









