कानपुर देहात। भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पेशे से वकील पंडित मोतीलाल नेहरू की 165वीं जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर कांग्रेस जनो ने नमन किया।
मालूम हो कि कश्मीरी पंडित गंगाधर कौल के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू था जो योग्य वकील तो थे ही लेकिन देश की आजादी के लिए हमेशा याद किए जाने वाले महान प्र थम पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानी भी थे। नमक सत्याग्रह गृह आंदोलन में पिता मोतीलाल नेहरू उनके पुत्र जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी जैसे तमाम नेता अंग्रेजों के द्वारा एक साथ जेल में डाले गए इसलिए वह उम्र और समय के आधार पर स्वतंत्रता सेनानियों की पहली पंक्ति में आते हैं इलाहाबाद का आनंद भवन उन्होंने कांग्रेस पार्टी व बाद में देश के हवाले कर दिया और एक दूसरे मकान को खरीद कर जिसका कि नाम स्वराज भवन रखा वहीं रहने लगे वह व उनका परिवार देश की आजादी में कांग्रेस व भारत के वीर सपूतों ने देश आज़ाद कराया उनकी इस जयंती पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद कर कांग्रेस जनों में कानपुर देहात से अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर नरेश कटियार राम औतार दीक्षित सगीर अहमद विमल शुक्ला अशोक शुक्ला राजेश तिवारी देवेन्द्र पाण्डेय आनन्द दुवेदी सहित अन्य कांग्रेस जनों ने याद कर नमन किया ।










