कानपुर देहात के राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए 42 मरीजों का उपचार किया गया इनमें सर्वाधिक मरीज खासी जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए मेले मे मौजूद डॉक्टर नीलू कटियार और डॉक्टर हरदीप सिंह ने बुखार से पीड़ित 13 मरीजों की ख़ून की जांच की और उसके बाद उन्हें दवाएं दी डाक्टर नीलू कटियार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों को सलाह दी कि वै आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहने फास्ट फूड से बचें ताजा भोजन करे और तरल पदार्थो का अधिक सेवन करें वही डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि घरों में पानी जमा न होने दे और साफ सुथरा पानी पिए उन्होंने खासी जुकाम बुखार उल्टी या दस्त होने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने की अपील की उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि डाक्टर की सलाह के बिना कोई भी बाहरी दबा न लें
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









