कानपुर देहात किसान कांग्रेस कमेटी ने वीरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया

 

कानपुर (देहात) किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्बा गजनेर कांग्रेस कार्यालय में किसान कांग्रेस मध्य जोन से कानपुर देहात से वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चयनित किया गया आपको बता दे विधानसभा चुनाव से पहले किसान कांग्रेस कमेटी लगातार अपनी पृष्ठभूमि को लगातार मजबूत करने की तैयारी में लगी हुई है ऐसे में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कुनबे को बढ़ाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी के अध्यक्षता में वीरेंद्र सिंह जी निवासी ग्राम बिरिया डेरापुर निवासी को चुना उन्होंने बताया कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा को लेकर हम लोग गठबंधन का साथ देकर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे । इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित लोगों का मुंह मीठा कराकर वह माला पहनाकर उन्हें बधाई दी पदाधिकारी ने बताया कि जिस तरह कांग्रेस कमेटी ने समर्पण भाव से काम किया है ठीक उसी तरह अब हम इस बड़े पद मिलने के बाद अपनी जिम्मेदारीयो को निर्वाह करेंगे इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को कानपुर देहात से भारी बहुमत से विजई कराएंगे मौके पर मौजूद आदित्य दुबे, गीतेश शर्मा, राजू शर्मा, धीरज शर्मा, निरंजन यादव, गोलू, सचिन, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें