वाहन चालक विराहाना चौराहे पर अवैध पार्किंग  करते हैं यातायात बाधित

सिकंदरा कस्बे में पटेल चौक ,विराहाना चौराहा ऐसे भीड़ भरे ऐसे सार्वजनिक स्थान हैं जहां से क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं लेकिन मैजिक ,आटो व ई रिक्शा चालक सवारियों को लेने की होड़ में वाहनों की अवैध पार्किंग कर देते हैं जिससे वाहनों के आने जाने के लिए जगह नहीं बचती है जाम की स्थिति पैदा हो जाने बाइक सवारों को भी निकलने में काफी समय तक मशक्कत करनी पड़ती है ।पटेल चौक ,विराहाना चौराहा दोनों जगह पुलिस पिकेट हमेशा मौजूद रहती है लेकिन मूकदर्शक बनकर अगर पुलिस के जवान अगर वाहनों की अवैध पार्किंग को नियंत्रित करते रहे तो यातायात बाधित होने का संकट न आये ।दुकानदार रामदत्त कुशवाहा ,पिंटू गुप्ता ,पप्पू कटियार आदि ने बताया कि वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते दुकानदारी पर बुरा असर पड़ता है ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें