गजनेर लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम को व्यापार मंडल ने ₹21,000 देकर किया सम्मान

कानपुर देहात। थाना गजनेर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए उद्योग व्यापार मंडल गजनेर द्वारा पुलिस टीम को ₹21,000 की सम्मान राशि भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को सर्राफा व्यापारी राजबल्लभ परिहार अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम जिगनी का पुरवा के पास अज्ञात बुलेट सवार बदमाशों ने उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में थाना गजनेर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के निर्देशन में गजनेर पुलिस व संयुक्त टीमों ने सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया।
पुलिस की इस सफलता से प्रभावित होकर 3 मई 2026 को उद्योग व्यापार मंडल गजनेर ने थाना गजनेर पुलिस टीम को ₹21,000 की सम्मान राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गजनेर सूर्यप्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें