पुखरायां में नाला व सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, जलभराव से मिलेगी राहत

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर द्वारा नगर पालिका परिषद पुखरायां के अन्तर्गत वार्ड नं0 13 दीनदयाल नगर में नेशनल हाईवे से बीकेएसडी स्कूल के पास तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य एवं सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि इस रोड हमेशा जलभराव होने की शिकायत प्राप्त होती थी, स्कूल बच्चों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा वर्षाऋतु में तो इस सड़क से निकल पाना और भी अधिक समस्या होती थी। उक्त क्षेत्र में जल निकासी हेतु कोई नाला/नाली का निर्माण नही था, जिसकारण जलभराव की समस्या बनी रहती थी। उक्त समस्या के स्थाई निजात हेतु स्थल पर नाला एवं सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना आवश्यक था। जिसके तहत ही नेशनल हाईवे से बीकेएसडी स्कूल के पास तक रू0 49.94 लाख की धनराशि से नाला निर्माण का कार्य हेतु फर्म मे0 एसएस इन्फ्रा प्रो0 सुरेन्द्र सिंह एवं नेशनल हाईवे से प्रिंस हेयर सैलून तक पीसीसी रोड एवं इंटरलाकिंग द्वारा साइड टैªक का कार्य धनराशि रू0 39.99 लाख हेतु फर्म मे0 बलवीर सिंह को कार्यादेश जारी किया कर दिया गया है। जिसके लिए भूमिभूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से वार्ड सभासद पति रमीज, सुरेंद्र, सुमित कटियार, राघव, पिंकू गुप्ता, ऋषि गुप्ता, आकाश गुप्ता, आकाश दिवाकर, उवैश दिवान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें