किशोरी भगाने पर महिला सहित 5 अपरहण कर्ता पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – एक सप्ताह पूर्व किशोरी लड़की को रात में बहला फुसलाकर युवक एवं अज्ञात महिला तथा तीन अज्ञात समेत पांच लोग भगाकर रफूचक्कर हुए उक्त घटना में पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जुर्म धारा 137(2) 87 बीएनएस के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी।
मिर्जा मंडी निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरे घर को सुना पाकर मेरी 17 वर्षीय किशोरी पुत्री को राम चबूतरा कालपी निवासी शिवम पुत्र अज्ञात महिला अज्ञात तथा तीन अज्ञात समेत पांच लोग 20 अप्रैल वर्ष 2026 समय रात्रि 8 बजे घर से भगाकर ले गए मैं जब घर वापस आया तो मेरी पुत्री नदारत मिली कई जगह खोजबीन की फिर भी मेरी पुत्री का पता अभी तक नहीं चल सका पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है अपहरण की गई किशोरी पुत्री को उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें