कालपी जालौन – बुधवार को सुबह हाईवे सड़क पर कार में सवार 20 वर्षीय युवक 25 वर्षीय युवक की वाहन पर विपरीत दिशा से अज्ञात चालक ने बोलोरो गाड़ी तेजी से चलाकर जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उपरोक्त दोनों युवक घायल हो गए बोलोरो गाड़ी में सवार चालक एवं मुसाफिर बाल बाल बचे घटना की सूचना पाकर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने उपरोक्त दोनों घायल युवकों को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भेजा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्लागंज कानपुर निवासी गण विशाल तिवारी पुत्र पंकज तिवारी अभय पुत्र ओमप्रकाश दोनों लोग छोटी कार में बैठकर उरई से कानपुर की ओर जा रहे थे तभी मंडी कालपी समीप विपरीत दिशा से अज्ञात चालक बोलोरो गाड़ी को तेजगति से चला कर जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए और उनके कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने इलाज दौरान अवगत कराया कि दोनों युवक घायलों की शरीर अंगों में फैक्चर सर्वाधिक पाये जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










