कालपी जालौन – नगर के मोहल्ले की लड़की को मोहल्ले के युवक द्वारा गलत टिप्पणी फेसबुक में डालकर खुलेआम बदनामी करने की घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई उक्त घटना में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राजघाट निवासिनी मोहिनी ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरी शादी कानपुर में तय हुई है मेरे मोहल्ले का रहने वाला रामखिलावन पुत्र रमेश मेरे अश्लील फोटो सार्वजनिक रूप से कर रहा है तथा जिस लड़के से मेरी शादी हो रही है उसको इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर भेज रहा है तथा रिश्तेदारों को भी भेज रहा है और कहता है कि तेरी शादी नहीं होने दूंगा अगर तूने शादी की तो तेरे भाई को जान से मरवा दूंगा रामखिलावन के फोन में वह फोटो अभी भी है जो वह वायरल कर रहा है इसी के कारण मेरी शादी भी टूट गई है तथा पैसों की भी मांग करता है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











