कानपुर देहात जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण चौधरी ने बताया कि सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज के द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त प्रधानाचार्य / अभिभावको/छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की अन्तिम तिथि दिनांक 17 मई, 2026 निर्धारित की जाती है। सन्निरीक्षा शुल्क रूपया-500.00 (पाँच सौ रूपये) प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड हेतु पृथक-पृथक) निर्धारित है।
सन्निरीक्षा से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। तत्पश्चात ऑनलाइन भरे, सन्निरीक्षा आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिन्टआउट के साथ सन्निरीक्षा हेतु जमा किये गये सन्निरीक्षा शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन हेतु संलग्नकर कर उसे रजिस्टर्ड डाक से माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज को निर्धारित तिथि 17 मई, 2026 तक प्रेषित करेगें। आनलाइन के अतिरिक्त सीधे अथवा कोरियर/डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र (Off line) स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि दिनांक 17 मई, 2026 के पश्चात प्रेषित किये गये सन्निरीक्षा के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगा।











