कानपुर देहात जिला विद्यालय बृज भूषण चौधरी ने बताया कि जनपद में संचालित जिन कोचिंग सेन्टरों का 03 वर्षों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है एवं जनपद में अवैध रूप से संचालित है उन सभी कोचिंग सेन्टरों के संचालको को आदेशित किया जाता है अपनी कोचिंग का नवीनीकरण तत्काल कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें साथ ही अमान्य विद्यालय जो बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हों, को तत्काल बन्द करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेन्टर / अमान्य विद्यालयों के संचालको के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।











