कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदियापुर निवासी अभिनव पाल का मोबाइल खो जाने से वे काफी निराश हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लेकर थाना रनिया पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बाद थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। उनकी सक्रियता और तत्परता के चलते पुलिस टीम ने जल्द ही मोबाइल बरामद कर लिया।
मोबाइल वापस मिलने पर अभिनव पाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसे ही जिम्मेदार अधिकारी कार्य करते रहें तो क्षेत्र में कानून का राज और मजबूत होगा।
इस सराहनीय कार्य से पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का विश्वास और बढ़ा है।











