सिकंदरा मे ओवरलोड डंपरों से प्रधानमंत्री सडक क्षतिग्रस्त PWD अधिकारी बोलें कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखेंगे पत्र

 

एक तरफ सरकार ग्रामीण अंचलों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए करोड़ों की लागत से सड़कों का जाल बिछा रही है वहीं दूसरी ओर कानपुर देहात की तहसील सिकंदरा मे खनन माफियाओं के रसूख के आगे शासन प्रशासन के नियम बौने साबित हो रहें हैं वर्षों की तपस्या और लंबी मांग के बाद ग्रामीणों को मिली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क और पुल की सौगात अब भारी ओवरलोड डंपरों की भेंट चढ़ चुकीं हैं नियमों की उडयी जा रही है धज्जियां जनपद जालौन की सिमर घाट से वाली वालू को ढोने वाले ट्रक और डंपर यमदूत बनकर इस रोड पर दौड़ रहे हैं चश्मदीदों और ग्रामीण के अनुसार ये वाहन अपनी क्षमता से कही अधिक और ट्रक की बाड़ी से लगभग 2 से 3 फ़ीट ऊपर तक बालू लाद कर निकलते हैं कम समय और दुरी के लालच में टृक चालक इस ग्रामीण रूट का प्रयोग कर रहे हैं जिससे करोड़ों की लागत से बनीं सड़क अब मलबे से तब्दील हो रही है रसूख का पहरा गुर्गों करते हैं ट्रक की रेकी हैरानी की बात यह है कि इन ओवरलोड वाहनों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए छोटे स्तर के खनन माफिया और उनके गुर्गे सड़कों पर सक्रिय रहते हैं ये गुर्गों अधिकारियों की लोकेशन ट्रेक करते हैं और ट्रकों को सुरक्षित पास कराते हैं यादि कोई ग्रामीण विरोध करता है तो उसे अपने रूतबे और दबदबे का डर दिखाकर चुप करा दिया जाता है

जिम्मेदार अधिकारी मौन ग्रामीणों  मे भारी आक्रोश

सामजसेवी लालजी सिंह चौहान गौ रक्षक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा और क्षेत्रीय जनता ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर स्थानीय प्रशासन तक की है लेकिन धारातल पर कार्यवाही शून्य है हमारी पीढ़ियों ने इस सड़क और पुल का इंतजार किया था आज जब यह सुविधा मिली तो माफियाओं ने इसे बर्बाद कर दिया आए दिन ओवरलोड वाहनों के कारण राहगीर घायल हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों की चुप्पी समझ मे पड़े हैं स्थानीय ग्रामीण हादसों दावत देता शार्टकट ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के के कारण सडक पर गहरे गड्ढे हो गए हैं दिन और रात के अंधेरे में ये ओवरलोड ट्रक बिना किसी डर के निकलते हैं जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों के लिए जान का जोखिम बना रहता है कई बार हादसो के बाद भी खनन माफिया अपने रसूख के दम पर मामलों को रफा दफा कर देते हैं मुख्य मांग तत्काल रूके अवैध परिवहन क्षेत्रीय जनता ने फिर एक बार मुख्यमंत्री से गुहार लगाई की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर भारी और ओवरलोड वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए सडक पर hight Gauge लागए जाए ताकि उचे ट्रक प्रवेश न कर सके रेकी करने वाले खनन माफिया के गुर्गों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो अब देखना यह है कि प्रशासन इन रसुखदारो पर लगाम कसता है या ग्रामीणों की यह विकास की जीवनरेखा पुरी तरह जमींदोज हो जाएगी वहीं पूरे मामले में जब परिवहन विभाग के अधिकारी प्रशांत से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एआरटीओ परिवहन के द्वारा मौके पर जाकर ओवरलोड वाहनों का चलन कार्यवाही की जा रही है और चेतावनी विधि जा रही है क्यों बोलें पीडब्ल्यूडी विभाग के एकिशन सुनील कुमार सिंह से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि अगर इस प्रकार से ओवरलोड वाहन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से गुजर रहें हैं तो ग़लत है जिसकी सुचना लिखित मे जिलाधिकारी खनन विभाग और परिवहन विभाग को सुचित कराईं जाएं गी साथ ही ओवरलोड वाहनों को बंद कराकर कारवाई की जाएगी पूर्व मे भी प्रभारी मंत्री को टूटीं हुईं सड़कों की सुचना दे दी गई है और जब अगर जनपद जालौन में खनन हो रहा है तो इसका जनपद कानपुर देहात से परिवहन कैसे किया जा रहा है इसकी सूचना भी जिलाधिकारी को दी जाएगी

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें