पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जन-सुनवाई (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
इस पहल से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूती मिली है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें