उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ने वर्दी पर लगाया सम्मान चिन्ह

जनपद कानपुर देहात में आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनशिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अवधेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह को वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि अवधेश कुमार सिंह को उनकी दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तत्कालीन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशान्त कुमार द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनकी सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अन्य पुलिसकर्मी भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करेंगे।
वहीं उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने इस सम्मान के लिए पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें