अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

कानपुर देहात। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अवैध परिवहन करने वाले और बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि  किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें