एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय का सख्त रुख, शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेकर अनुशासन और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की फिजिकल ट्रेनिंग, अनुशासन, समयबद्धता और व्यवहारिक ज्ञान का मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए एसपी ने स्वयं टोलीवार ड्रिल करवाई और कमियों को सुधारने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन और प्रशिक्षण के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें