कानपुर देहात जनता की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों व पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर न्यायपूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी फरियादियों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।










