कानपुर देहात पुलिस का बड़ा अभियान, सट्टा, अवैध शराब व वारंटियों समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में मोहम्मदपुर निवासी शिवराम सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना राजपुर पुलिस ने बुढना निवासी वीर सिंह (47 वर्ष) के कब्जे से 88 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की।
थाना सिकन्दरा पुलिस ने गोवध अधिनियम से संबंधित पुराने मामले में वांछित वारंटी हारुन को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना मूसानगर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों—कल्लू अहमद व मोहम्मद जुम्मन को गिरफ्तार किया। थाना डेरापुर पुलिस ने भी वांछित अभियुक्त संदीप कश्यप (22 वर्ष) को पकड़कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा,  शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में चालान किया। इनमें थाना भोगनीपुर से 1, रूरा से 3 तथा रसूलाबाद से 7 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें