चेयरमैन ने दिया गणेशगंज वार्ड के विकास को भारी भरकम बजट की सौगात

सभासद वंदना दीक्षित

कालपी (जालौन) स्थानीय स्टेशन रोड निर्माण के चलते जो कि रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर चौराहा से गहोई धर्मशाला तक होनी थी को और आगे तक निर्माण को बढ़ाने के लिए वार्ड सं० 21 गणेशगंज की सभासद वंदना दीक्षित के प्रतिनिधि विवेक दीक्षित के अथक प्रयास (मांग) को ध्यान मे रखते हुए अब गहोई धर्मशाला के आगे विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी के आवास वाले तिराहे तक के लिए निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविन्द यादव ने स्वीकृति प्रदान कर दी । विदित हो वार्ड के विकास के लिए इसके पूर्व पालिकाध्यक्ष ने रवि तिवारी एड. के मकान के पास इंटरलाकिंग, राजासिंह यादव के मकान से नई बस्ती को तीन रोड , गणेश मंदिर में टीनसेड व इंटरलाकिंग तथा इमाम चौक का चबूतरा के साथ साथ नालियों मे जाल तथा छिटपुट मरम्मतीकरण कार्य को कराने से स्थानीय नागरिकों व समस्त वार्ड वासियों ने खुशी का इजहार कर न. पा. अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें